Sakti Big News : दो दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली, सूचना के बाद मौके पर पुलिस और जांजगीर DDRF की टीम…

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के करही गांव में कुएं में युवक की लाश मिली है. घटना की सूचना के बाद पुलिस और जांजगीर DDRF की टीम पहुंची है. हालत देखकर नहाते वक्त कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीएम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत का खुलासा हो पाएगा. मृतक युवक का नाम संतोष यादव था और कुंआ उसके घर में ही है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

जानकारी के अनुसार, संतोष यादव की कुएं में गिरने की सूचना बिर्रा पुलिस और जांजगीर DDRF की टीम को दी गई थी. इसके बाद DDRF की टीम अशोक पाण्डेय, जयप्रसाद, बृजेश पटेल, कृष्ष कुमार साहू, पहुंचे और रेस्क्यू किया, तब तक युवक की मौत हो गई थी. फिर बिर्रा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उससे नहाते वक्त युवक की कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, मामले में बिर्रा पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!