Sheorinarayan Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

शिवरीनारायण पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले फरार 2 आरोपी कमल कुर्रे, विश्वनंदन कुर्रे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 333, 296, 351(2), 115(2), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, कोहका के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया 1 जुलाई को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी और मारपीट की थी. आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही थी. पुलिस ने फरार आरोपी कमल कुर्रे, विश्वनंदन कुर्रे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!