Sheorinarayan Arrest : मवेशी की तस्करी करने वाला आरोपी शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे चढ़ा, 7 मवेशी सहित परिवहन में प्रयुक्त पिकअप जब्त, केरा से बिलाईगढ़-टुण्ड्री की ओर ले जाया था तस्करी करने

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने मवेशी की तस्करी करने वाले आरोपी संजय जांगड़े को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 7 मवेशी और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपी संजय जांगड़े, केरा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने कहा है कि पिकअप वाहन को राजसात किया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  Raipur News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनता की मांग को सदन में उठाया, गिरौदपुरी स्टेशन के नाम को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के नाम से रखने की मांग, एक ट्रेन का नाम गुरु घासीदास के नाम से रखने की भी मांग...

दरअसल, शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली थी कि केरा की तरफ से पिकअप वाहन में मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया रहा है. पुलिस ने दुरपा मोड़ के पास घेराबन्दी करके आरोपी संजय जांगड़े के कब्जे 7 मवेशी और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जैजैपुर पुलिस की हिरासत से भाग गया था आरोपी, ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक निलंबित, एसपी ने जारी किया आदेश...

error: Content is protected !!