Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में श्रावण झूले का शुभारंभ

शिवरीनारायण. धर्म एवं आध्यात्म की पावन धरा श्री शिवरीनारायण में श्रावण झूले का शुभारंभ 28 जुलाई तद्नुसार श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया को शाम 7:00 बजे हुआ। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की, तत्पश्चात श्रद्धालु भक्तों ने बारी-बारी से पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पूरे शिवरीनारायण नगर में श्रवण झूले का शुभारंभ हो गया है। शिवरीनारायण मंदिरों का शहर है यहां अनेक मंदिर स्थित हैं। प्रत्येक मंदिरों को विद्युत की रोशनी से सजाया गया है, फूलों से सुसज्जित झूला बनाकर भगवान को विराजित करके सभी जगह श्रावण झूला आयोजित किए गए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...
error: Content is protected !!