Akaltara FIR : बम्हनीन गांव में युवक से मारपीट वाले सरपंच सहित 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के बम्हनीन गांव में युवक से सरपंच सहित 3 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले सरपंच पंकज मिरी सहित अन्य 2 व्यक्ति फागूराम यादव, फिलिश ओग्रे के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बम्हनीन गांव के पप्पू धनवार ने बताया कि वह सरकारी बांधा तालाब में नहाने गया था. वहां से नहाकर बाहर ही निकला था कि गांव का सरपंच पंकज मिरी, फागूराम यादव, फिलिश ओग्रे, तीनों ने मछली पकड़ने आए हो कहकर गाली-गलौज की. जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट की तो वह बेहोश हो गया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले सरपंच सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!