Akaltara Arrest : शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मां से मारपीट करने वाला आरोपी बेटा किरारी गांव से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शराब पीने के लिए मां से रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले वाले आरोपी बेटे राजू साहू को गिरफ़्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, किरारी गांव की महिला ने बताया कि उसके बेटे राजू साहू के द्वारा आये दिन उससे शराब पीने के रुपये की मांग करता था और नहीं देने पर गाली-गलौज कर मारपीट करता था. आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया. अकलतरा पुलिस ने आरोपी बेटे राजू साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!