Sakti Thief Arrest : 65 हजार 4 सौ 50 रुपये के चैनल गाटर की चोरी करने वाले 3 आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़े, आरोपियों से 5 नग चैनल गाटर, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, भेजे गए जेल, सक्ती के रहने वाले तीनों आरोपी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने चैनल गाटर की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में चोरी करने वाले आरोपी दुर्गेश बरेठ, शिवा सोनी, पुष्पेंद्र शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है. तीनों आरोपी, सक्ती क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, सराईपाली, पोरथा का प्रमोद चौहान ने बताया कि वह मकान निर्माण में काम आने वाले चैनल गाटर खरीदा था. 35 नग चैनल गाटर को मुरली तम्बोली के घर में निर्माणाधीन मकान में इस्तेमाल के लिए लाया था, जिसे 30 जून को उसकी छत में रखा हुआ था. 5 अगस्त को उसकी छत में देखने पर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. फिर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

जांच के दौरान सक्ती पुलिस ने आरोपी दुर्गेश बरेठ, शिवा सोनी, पुष्पेंद्र शर्मा से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 35 नग चैनल गाटर में से 30 नग को घुमंतू कबाड़ी वाले को बेचकर रुपये को खर्च कर दिए. पुलिस ने आरोपियों से 5 नग चैनल गाटर, चोरी में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है और आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!