Akaltara Death : कोटमीसोनार गांव में 14 साल की लड़की की सांप के डसने से हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजन को सौंपा

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में घर में सोई 14 साल की लड़की स्वाति की सांप के डसने से उसकी मौत हो गई. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, कोटमीसोनार गांव के बड़े अमेरी के सुरित राम धनवार की 14 वर्षीय बेटी स्वाति, घर में सोई हुई थी, तब उसे सांप ने डस लिया. घटना की जानकारी परिजन को पता चलने पर लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इस दौरान 14 वर्षीय लड़की स्वाति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!