Nawagarh Death : मिस्दा गांव की बड़ी नहर में मिली व्यक्ति की लाश, पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा, पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंपा गया

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव की बड़ी नहर में रामकृष्ण भैना की लाश मिली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. मृतक रामकृष्ण भैना, तुलसी गांव का रहने वाला था.

 



जानकारी के अनुसार, मिस्दा गांव की बड़ी नहर में पानी के बहाव में बहते हुए एक लाश आ रही थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. फिर मृतक की पहचान तुलसी गांव के रामकृष्ण भैना के रूप में हुई और घटना की जानकारी परिजन को दी गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!