Champa Arrest : महुआ शराब की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने कुरदा गांव के पास से किया गिरफ्तार, 25 लीटर महुआ शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी अनिल खूंटे और अजय खूंटे को कुरदा गांव के पास से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अनिल खूंटे और अजय खूंटे बाइक में अवैध शराब की बिक्री के लिए परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी अनिल खूंटे और अजय खूंटे के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी अनिल खूंटे और अजय खूंटे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!