Champa Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने रेलवे पुल के पास से किया गिरफ्तार, 29 पाव देशी शराब सहित शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले आरोपी नोहर नाथ गोस्वामी को रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी नोहर नाथ गोस्वामी के कब्जे से 29 पाव देशी शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नोहर नाथ गोस्वामी, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी नोहर नाथ गोस्वामी के कब्जे से 29 पाव देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी नोहर नाथ गोस्वामी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!