Champa Temple Thief Arrest : चोरी करने के बाद माहौल देखने पहुंचे थे चोर, तब पुजारी ने चोरों को पहचान लिया, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा स्थित गणेश मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है. पुलिस ने चोरी की रकम 9 हजार रुपये और चोरी करने में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. 2 आरोपी मौके पर स्थिति जानने पहुंचे थे, तभी पुजारी ने पहचान लिया और लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. फिर तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

चाम्पा में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ही चोरों ने गणेश मंदिर में दान पेटी को तोड़कर चोरी की. CCTV में 3 बदमाश कैद हुए थे. मंदिर के गेट के ऊपर लगे स्वास्तिक को काटकर 1 चोर भीतर गया था और 2 चोर बाहर थे. गणेश मंदिर में चोरी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और CCTV के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी. चोरों ने पहले रेकी भी की थी.

error: Content is protected !!