JanjgirChampa Protest : ग्रामीणों ने महिला सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन कर नवागढ़ जनपद कार्यालय का घेराव किया, विधायक ब्यास कश्यप भी रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के पीथमपुर गांव के ग्रामीणों ने महिला सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन कर जनपद कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों के समर्थन में विधायक ब्यास कश्यप भी पहुंचे. ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाया है और नारेबाजी की.

 



पीथमपुर गांव की महिला पंच ने बताया कि गांव की सरपंच कुछ भी काम नहीं कर रही है. बैठक में भी सही समय पर नहीं आती. सरपंच का गलत तरीके से व्यवहार रहता है. हस्ताक्षर कराने लेकर जाने पर उल्टा सीधा बात करती है. गांव में किसी भी प्रकार से विकास का काम नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि पीथमपुर गांव की सरपंच निर्माण कार्य कराने में कोताही बरत रही है. सरपंच, सचिव, उपसरपंच के साथ मिलकर निर्माण काम को आगे बढ़ाना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सरपंच दूसरे की हाथ की कठपुलती बन गई है. इसके वजह से कई चेक बाउंस हो गए हैं. जब तक काम काज नहीं होगा तो रुपये का आहरण कैसे होगा. उपसरपंच, पंचों ने कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत में शिकायत किया. कार्रवाई सरपंच के ऊपर होने थी, लेकिन सरपंच के ऊपर कार्रवाई ना करके सचिव को स्थानान्तरित कर दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!