Janjgir Ganesh Utsav : जांजगीर के कचहरी चौक में गणेश उत्सव की धूम, मयूर महल की तर्ज पर बना पंडाल और 20 फीट की बाल गणेश प्रतिमा आकर्षक का केंद्र

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और ‘मयूर महल’ की तर्ज पर पंडाल को भव्य तैयार किया गया है. भटगांव से आए मूर्तिकारों के द्वारा ‘बाल गणेश’ की 20 फीट की ऊंची मनमोहक एवं आकर्षक मूर्ति बनाई है. पूरे पंडाल को ‘मयूर महल’ की तर्ज पर पश्चिम बंगाल के कारीगरों के द्वारा भव्य सजाया गया है. मयूर महल की सजावट और 20 फीट के बाल गणेश की प्रतिमा को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं और उत्साह से दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

बाल गणेश के दर्शन करने पहुंचे श्रद्घालुओं ने कहा कि कचहरी चौक में हर साल गणेश प्रतिमा स्थापना की जाती है और वह भी कुछ अनूठा होता है. इस बार भी मयूर महल की तर्ज पर बना पंडाल और उसकी सजावट को देखकर श्रद्धालु, खुशी से उत्साहित हो लेकर दर्शन कर रहे हैं.

जाज्वल्यदेव गणेश सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल नया करने की कोशिश रहती है. इस बार कचहरी चौक के राजा गणेश की ‘बाल गणेश’ की थीम पर प्रतिमा स्थापित की गई है और पंडाल को ‘मोर महल’ के तर्ज पर सजाया गया है. इस वजह से दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!