Champa Arrest : कुरदा गांव के गणेश पंडाल में हंगामा कर तोड़फोड़ करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने का जुर्म दर्ज किया…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की चाम्पा पुलिस ने कुरदा गांव के गणेश पंडाल में हंगामा कर तोड़फोड़ करने वाले 2 आरोपी वीरेंद्र बंजारे और राजेश बंजारे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने धार्मिक भावना को आहत करने का जुर्म दर्ज किया है. विवाद को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन बल तैनात किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

दरअसल, कुरदा गांव के कबीर चौक पर गणेश पंडाल बना है, जो गांव के 2 युवक वीरेंद्र और राजेश, शराब के नशे में पहुंचे और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. साथ ही, राजू महंत से मारपीट की. इसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग थाना भी पहुंच गए. इस तरह पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!