Janjgir Suicide : महिला ने जहर सेवन किया, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के बाना गांव में महिला ने जहर सेवन किया है और इलाज के दौरान महिला रमलाबाई ने दम तोड़ा दिया. फिलहाल, जहर सेवन का कारण अज्ञात है. जांजगीर के जिला अस्पताल में शव का PM किया गया और परिजन को शव सौंप दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



परिजन ने बताया कि 35 वर्षीय महिला रमलाबाई के जहर सेवन के बाद तबियत बिगड़ गई थी. इसके बाद महिला को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला के 3 बच्चे हैं. ऐसे में बच्चों के सिर से मां की ममता छीन गई है और सभी सदमे में हैं. हालांकि, महिला के जहर सेवन का कारण अज्ञात है. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

Related posts:

error: Content is protected !!