JanjgirChampa Big News : अलग-अलग घटना में 2 लोगों की मौत, रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला की लाश मिली तो 13 साल की लड़की ने सुसाइड किया…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में 2 अलग-अलग घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. जांजगीर के नैला में डाउन लाइन के पास अज्ञात बुजुर्ग महिला की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली, वहीं नवागढ़ के सिऊड़ गांव में 13 साल की लड़की ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. उसे जांजगीर के जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि नैला रेलवे के डाउन लाइन के पास अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

इधर, नवागढ़ क्षेत्र के सिऊड़ गांव की 13 वर्षीय लड़की ने तबियत खराब होने से परेशान होकर जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. नाबालिग लड़की का इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की शाम को सिऊड़ गांव के मोतीलाल सूर्यवंशी की 13 वर्षीय बेटी नीतू सूर्यवंशी, डेढ़ साल से टायफायड, सिर दर्द से परेशान थी. उसका इलाज भी चल रहा था. इससे परेशान होकर नीतू ने जहर सेवन कर लिया. परिजन को जानकारी होने पर नीतू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

Related posts:

error: Content is protected !!