JanjgirChampa Big News : पेयजल में गंदा पानी आने को लेकर चक्काजाम, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पहुंचे अफसर, साढ़े 3 घण्टे चला चक्काजाम, …ये मिला आश्वासन…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के संजयनगर के लोगों ने टेपनल से पेयजल में गंदा पानी आने को लेकर चक्काजाम कर दिया. वार्ड 3 और 4 के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए. इसके बाद अकलतरा एसडीएम समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की. फिर समस्या निराकरण करने एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया. इस तरह अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग साढ़े 3 घण्टे बंद रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही. एसडीएम ने कल 25 अगस्त को बैठक लेने की बात कही है. यहां पालिका के अलावा पीडब्ल्यूडी समेत अन्य अफसर मौजूद रहेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

दरअसल, अकलतरा नगरपालिका के वार्ड 3 और 4 संजयनगर में काफी वक्त से टेपनल में गंदा पानी की समस्या है. इससे लोग, बीमारी के शिकार हो रहे हैं. लंबे समय से समस्या से परेशान थे. नगरपालिका में शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. लिहाजा, स्थानीय लोगों ने अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!