JanjgirChampa Big News : दो थाना क्षेत्रों में लापता हुए थे 5 बच्चे, मच गया था हड़कम्प, फिर सकुशल मिले पांचों बच्चे

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 5 बच्चे अचानक लापता हो गए. फिर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया. इसके बाद, एसपी के निर्देश पर कई टीम ने बच्चों की खोजबीन शुरू की. करीब 2 घण्टे की मशक्कत के बाद आखिरकार 5 बच्चे मिल गए. इनमें 3 बच्चियां नवागढ़ क्षेत्र की बुड़ेना की हैं, वहीं 2 बच्चे जैजैपुर क्षेत्र के हैं, शिवरीनारायण से अचानक लापता हो गए थे. राहत की बात रही कि पांचों बच्चे, सकुशल मिल गए हैं. इस तरह परिजन ने राहत की सांस ली है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

error: Content is protected !!