JanjgirChampa RoadBlock FIR : चक्काजाम करने पर पार्षद सुनीता सिंह और दारा मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ हुई FIR, वार्ड में टेपनल से गन्दा पानी आने को लेकर किया था चक्काजाम, अकलतरा-बलौदा मार्ग बंद रहा साढ़े 3 घण्टे, अकलतरा के संजयनगर का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के संजयनगर में टेपनल से गन्दा पानी आने को लेकर चक्काजाम करने पर पार्षद सुनीता सिंह और दारा मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है. अकलतरा-बलौदा मार्ग पर साढ़े 3 घण्टे चक्काजाम किया गया था. इसके बाद मुख्यमार्ग की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी. चक्काजाम के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

दरअसल, अकलतरा के वार्ड 3 और 4 संजयनगर में काफी दिनों से पेयजल में गंदा पानी की समस्या है. अफसरों को जानकारी देने के बाद जब समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो पार्षद के साथ स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया. इसके बाद, अकलतरा पुलिस ने पार्षद सुनीता सिंह और दारा मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!