JanjgirChampa Accident Death : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, पत्नी और बेटे को मामूली चोट, बलौदा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चांपा. बलौदा के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौक पर ही मौत हो गई. मृतक व्यक्ति का नाम अजय पटेल है और वह डोंगरी गांव का निवासी है. हादसे में पत्नी और बेटे को मामूली चोट आई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार अजय पटेल डोंगरी गांव से बलौदा के निजी अस्पताल जा रहा था, तभी वह बस स्टैंड के पास पहुंचा हुआ था. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अजय पटेल को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार अजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कल मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!