JanjgirChampa Big News : आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता की मौत का मामला, हत्या का आरोप लगाते हंगामा किया, जांच की मांग की, मामले को लेकर SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता पूजा केंवट की मौत के मामले में आप नेताओं ने अकलतरा अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हुए जांच की मांग की. यहां आप नेताओं और परिजन ने हत्या का आरोप लगाया और शव को डॉक्टर से कराने की मांग की.

 




मामले की गम्भीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. शव का पोस्टमार्टम किया गया है और शॉर्ट PM रिपोर्ट में मौत के कारण खुलासा हुआ है कि एक्सीडेन्ट से महिला की मौत हुई है. SP विजय पांडेय ने कहा है कि FSL की जांच में भी एक्सीडेन्ट की बात सामने आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के ओवरब्रिज और अर्जुनी गांव के मध्य ट्रेलर से मौत होने की जानकारी, महिला के पति ने पुलिस को दी थी. बाद में, परिजन और आप के नेता, अकलतरा अस्पताल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए जांच की मांग की. इस तरह अकलतरा अस्पताल के पास कई घण्टे तक गहमागहमी बनी रही. इधर, डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत एक्सीडेन्ट से होने की बात कही गई है, वहीं FSL की टीम द्वारा घटनास्थल की जांच में यही बात सामने आई है. एसपी ने कहा है कि महिला की मौत एक्सीडेन्ट से हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

आपको बता दें, बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र के कड़ार गांव की महिला, जो आप कार्यकर्ता भी थी. उसने अकलतरा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के युवक राहुल साहू से प्रेम विवाह किया था. राखी त्योहार में वह अपने पति के साथ अपने मायके कड़ार गांव गई थी और बीती रात बाइक में 3 लोग आ रहे थे, तब दुर्घटना के शिकार हुए थे. हादसे में महिला की मौत हो गई थी और पति समेत 2 लोगों को चोट आई है. महिला की मौत का मामला दिन भर गरमाया रहा. फिलहाल, पीएम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से यह बात सामने आई है कि महिला की मौत एक्सीडेन्ट से हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!