Sakti Big News : नवापारा डोड़की से मवेशियों की तस्करी जा रही थी, पिकअप में भरे 9 मवेशियों में से 1 मवेशी की हुई मौत, मौके से आरोपी फरार, जुर्म दर्ज

सक्ती. सक्ती पुलिस ने नवापारा डोड़की से पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे 9 मवेशियों से 1 मवेशी की मौत हो गई है, वहीं 8 मवेशियों को पुलिस ने सुरक्षित रखा है. पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 351 (3) और 11(1)(क), 11(1)(घ), 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने मौके से ओड़िसा नंबर प्लेट के पिकअप क्रमांक OD 14 AJ 2593 को जब्त किया है. मौके से आरोपी फरार हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

पुलिस के मुताबिक, नवापारा डोड़की में मवेशियों की तस्करी लगातार की जा रही थी. इसकी सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने नवापारा के राइस मिल के पीछे दबिश दी तो मवेशियों से भरे पिकअप को छोड़कर आरोपी भाग गए. पुलिस ने पिकअप में भरे 8 मवेशी को सुरक्षित रखा है और पिकअप को जब्त किया है. पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरने से 1 मवेशी की मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. इधर, सक्ती के गौ सेवकों ने मृत मवेशी को दफन कराया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!