JanjgirChampa FIR : कुरमा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी, बलौदा थाना में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चांपा. बलौदा थाना क्षेत्र के कुरमा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296 और 361(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, झंकार गिरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह घर में था, तभी गांव का राजपाल गिरी, पीड़ित के पास गया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने को धमकी देकर मारपीट की. मारपीट से पीड़ित झंकार गिरी को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी को दूसरे दिन करीब आठ हजार नागरिकों ने किया अवलोकन, आज शनिवार दोहपर 12: 30 को सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में होगा समापन

पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी राजपाल गिरी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!