JanjgirChampa Thief : पहरिया गांव की ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने से बाइक की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. बलौदा पुलिस ने पहरिया गांव की ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने से 2 बाइक की चोरी करने वाले 3 आरोपी अमित चौहान, देवनारायण चौहान और प्रताप सिंह सिदार को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 बाइक और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, प्यारेलाल बघेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने में 2 बाइक को खड़ी किया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

इधर, पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले आरोपी अमित चौहान, देवनारायण चौहान और प्रताप सिंह सिदार को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!