Bamhanidih FIR : बड़गड़ी गांव में उपसरपंच को समझाना पड़ा मंहगा, युवक ने उपसरपंच से गाली-गलौज कर की मारपीट, बम्हनीडीह थाना में आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बड़गड़ी गांव में उपसरपंच से गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने उपसरपंच से गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के अनुसार, बड़गड़ी गांव में दो युवक शिवशंकर पटेल और उमा शंकर यादव आपस में लड़ रहे थे, तभी उपसरपंच कन्हैया लाल साहू के द्वारा लड़ने से मना किया तो दोनों युवक शांत हो गए. कुछ देर बाद शिवशंकर पटेल तैश में आ गया और उपसरपंच कन्हैया लाल साहू से गाली-गलौज कर मारपीट की. मारपीट से उपसरपंच को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

पुलिस ने उपसरपंच कन्हैया लाल साहू की रिपोर्ट पर आरोपी युवक शिवशंकर पटेल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!