Korba Big News : बछिया को टंगिया से काट डाला, वीडियो में कबूला, करतला पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया

कोरबा. जिले में गौ हत्या का मामला सामने आया है. आरोपियों ने बछिया को टंगिया से काट डाला, फिर मांस लेकर गए और बनाकर खा गए. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की और आरोपी ने वीडियो में सारी बात कबूल ली है. मामले में करतला पुलिस ने 2 आरोपी राजेन्द्र खाण्डे और राजेंद्र गिरी दोनों को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण एवं पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, करतला थाना क्षेत्र के हाईस्कूल के सामने 2 युवक मवेशी बछिया को खिंचते हुए ले गए. उसके पास टंगिया नुमा धारदार हथियार भी था. आरोपियों ने कन्या आश्रम के पास मवेशी को टंगिया से काट डाला और घर ले जाकर बनाकर खा गए. स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली, तब आरोपी को पकड़ा गया और पूछा गया. ऑन कैमरे आरोपी से पूछा गया, जिसमें उसने मवेशी को मारने और काटकर खा जाने की बात को कबूल किया है. फिर सूचना मिलते ही मौके पर करतला पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!