Sakti News : बन्धन बैंक सक्ती शाखा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया 10वां स्थापना दिवस

सक्ती. बन्धन बैंक की सक्ती शाखा ने को अपने 10वें स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की.

 



कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सहित बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बन्धन बैंक ने अल्प समय में ग्राहकों का विश्वास जीतते हुए उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान की हैं. उन्होंने बैंक परिवार को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में इसी सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!