Korba Big News : जिला जेल से 4 विचाराधीन बंदी हुए फरार, 25 फीट दीवार फांदकर भागते हुए बंदियों का CCTV फुटेज आया सामने, बंदियों के भागने के बाद मचा हड़कम्प…

कोरबा. जिला जेल से 4 विचाराधीन बंदी, मौका पाकर फरार हो गए हैं. इससे जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया है. जेल की 25 फीट दीवार फांदकर भागते हुए बंदियों का CCTV फुटेज भी सामने आया है, वहीं पुलिस ने बंदियों के खिलाफ FIR दर्ज कर फ़ोटो वायरल किया है और फरार बंदियों की सूचना देने लोगों से अपील भी की गई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Suicide : युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Korba Big News : 25 फीट ऊंची Wall को फांदकर जेल से भागे 4 बंदी, CCTV में दिखे, मचा हड़कम्प…

बताया जा रहा है कि चारों विचाराधीन बंदी, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत कोरबा जेल में निरुद्ध थे. बंदियों में राजा कंवर, दशरथ सिदार, सरना सिंकू, कोरबा जिले से तो वहीं 1 बंदी चंद्रशेखर राठिया, रायगढ़ जिले से है. फिलहाल, पुलिस फरार बंदियों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फरार बंदियों को पकड़ने पुलिस द्वारा कई टीम गठित की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!