JanjgirChampa Arrest : 11 लाख 80 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला, हार्डवेयर दुकान के कर्मचारी ने ऐसा शातिर दिमाग लगाया कि खुद फंस गया पुलिस के चंगुल में… जानिए पूरे मामले को…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र में 11 लाख 80 हजार लूट का मामला फर्जी निकला है. हार्डवेयर दुकान के कर्मचारी डिपेश देवांगन ने कर्ज से छुटकारा पाने लूट की झूठी कहानी गढ़ी. पुलिस की जांच में लूट की वारदात झूठी निकली. इस पर पुलिस ने आरोपी डिपेश देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 11 लाख 80 हजार रुपये बरामद कर लिया है.

 



Janjgir : 11 लाख 80 हजार रकम देख कर्मचारी की नीयत बिगड़ी, फिर उसने जो किया, पहुंच गया सलाखों के पीछे… आरोपी कर्मचारी और SP ने कहा… Video

एसपी विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कल 1 अगस्त को शाम 5 बजे डिपेश देवांगन ने बम्हनीडीह थाना पहुंचकर सूचना दी कि चाम्पा के बैंक में राशि जमा करने जा रहा था, तभी पुछेली गांव के पास 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की है और 11 लाख 80 हजार छीनकर भाग गए हैं.

इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और एसपी विजय पांडेय भी मौके पर पहुंचे. पुलिस की पूछताछ में लूट की घटना झूठी निकली और डिपेश देवांगन ने 8 लाख कर्ज से छुटकारा पाने लूट की कहानी गढ़ी. उसने 6 माह पहले शादी की थी, जिसका उस पर कर्ज था. पुलिस ने उसके घर चोरिया गांव से 11 लाख 80 हजार को बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!