Korba Big News : नवजात हाथी की हुई मौत, जिले में 2 दिन पहले करंट से हाथी की हुई मौत

कोरबा. कोरबा वन मण्डल के पसरखेत रेंज के बगधरीडांड़ जंगल में हथिनी ने एक नवजात हाथी को जन्म दिया, जिसकी निमोनिया की वजह से मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने नवजात हाथी का अंतिम संस्कार कर दिया है.

 



वन विभाग को जानकारी मिली थी कि बगधरीडांड़ की जंगल में हथिनी ने नवजात हाथी को जन्म दिया है. लेकिन, नवजात हाथी काफी कमजोर है, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के उपचार की कोशिश में जुट गई. लेकिन हथनी ने टीम को नवजात के पास जाने से रोकने लगी और चिंघाड़ मारने लगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

कई घण्टें बित जाने के बाद हाथी का ईलाज शुरू किया गया. पता चला कि हाथी को निमोनिया हो गया है. टीम की कई कोशिशों के बाद भी हाथी की मौत हो गई, जिसका वन विभाग की टीम ने विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!