JanjgirChampa Suspend : चाम्पा के BDM शासकीय हॉस्पिटल में लापरवाही, 2 स्टाफ नर्स निलंबित, …ये पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के BDM शासकीय हॉस्पिटल में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है और 2 स्टाफ नर्स सविता महिपाल और मीनू पटेल को निलंबित किया गया है.

 



दरअसल, 29 जुलाई को चाम्पा के भोजपुर में 22 माह के बच्चे को सांप ने डस लिया था. जब परिजन बच्चे को लेकर बीडीएम हॉस्पिटल पहुंचे तो स्टाफ नर्स ने डॉक्टर और वैक्सीन नहीं होने की बात कहते प्राइवेट हॉस्पिटल जाने की सलाह दी गई थी. बाद में, हायर सेंटर ले जाते बच्चे की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

फिर परिजन ने जमकर हंगामा किया था. सिविल सर्जन ने मामले की जांच की थी और 2 स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आई. इस तरह सिविल सर्जन के प्रतिवेदन के बाद बिलासपुर के संयुक्त संचालक ने 2 स्टाफ नर्स सविता महिपाल और मीनू पटेल को निलंबित को निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!