Malkharoda Suicide News : बड़े रबेली गांव में 32 वर्षीय महिला की कीटनाशक सेवन करने से हुई मौत, इलाज के लिए रायगढ़ ले जाते वक्त तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा क्षेत्र के बड़े रबेली गांव में 32 वर्षीय महिला रजनी चंद्रा ने कीटनाशक सेवन कर खुदकुशी कर ली. इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, बड़े रबेली की रहने वाली 32 वर्षीय महिला रजनी चंद्रा ने अपने घर के कमरे में अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया. घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर महिला रजनी को इलाज के लिए मालखरौदा अस्पताल लेकर गए, जहां गंभीर स्थिति होने पर महिला रजनी को रायगढ रेफर किया गया था. इस दौरान इलाज के लिए रायगढ़ ले जाते वक्त महिला ने डभरा में दम तोड़ दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!