Raipur News : स्वतंत्रता संग्राम में श्री दूधाधारी मठ का अविस्मरणीय योगदान रहा है : राजेश्री महन्त, परंपरागत रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

रायपुर. सत्संग भवन श्री दूधाधारी मठ रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. सुबह 8:30 बजे महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान- जन मन गण अधिनायक जय हे…. पूर्ण होने के पश्चात भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए गए। अतिथियों का सम्मान पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि – भारत को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, उनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान के परिणाम स्वरूप आज हम स्वतंत्रता पूर्वक राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : जिला अस्पताल में डीजल खपत के मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के बयान के बाद सियासत तेज, BJP ने 3 दिनों में माफी नहीं मांगने पर आंदोलन करने की बात कही तो विधायक ने फिर कहा, 'वे अपने बयान पर अडिग हैं, जांच करा लें, दूध का दूध और पानी हो जाएगा'

उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में श्री दूधाधारी मठ का भी अविस्मरणीय योगदान रहा है। पूज्य गुरुदेव राजेश्री महन्त वैष्णव दास महाराज स्वयं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। इस मठ में जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एक तरफ आवास उपलब्ध होता था वहीं दूसरी ओर उन्हें अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में आर्थिक सहयोग भी दी जाती थी। संस्कृत विद्यालय के आचार्य मिश्रा ने कहा कि -पराधीनता अत्यंत पीड़ा दायक होता है धर्म शास्त्रों के अनुसार भले ही नरक की यातना मिल जाए लेकिन पराधीनता नहीं मिलनी चाहिए। मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि अंग्रेजों की अत्याचार के संदर्भ में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखा है कि- मरते अशफाक, बिस्मिल, रोशन, लाहिड़ी अंग्रेजों की अत्याचार से। होंगे पैदा सैकड़ो उनके रुधिर की धार से।।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

कार्यक्रम का विधिवत संचालक तोयनिधि वैष्णव ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से दाऊ अग्रवाल जी, मोहनपुरी गोस्वामी, राम छवि दास जी, मानस महिला समिति की सभी माताऐं, पुजारी राम अवतार दास जी, रामदेव दास जी, राम मनोहर दास जी, हर्ष दुबे,प्रवेश नारायण शुक्ला, जय शुक्ला,भीष्मा,ओम प्रकाश यादव, राममोहन दास, रमेश पुरी गोस्वामी,नंदलाल फेकर, सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण एवं मंदिर विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों को प्रसाद वितरित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Mahanadi Flood : शिवरीनारायण में शबरी सेतु के ऊपर आया महानदी का पानी, आवागमन को बंद कराया गया, मौके पर अफसर पहुंचे, अलर्ट किया गया, बल तैनात...
error: Content is protected !!