Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरपालिका परिषद सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया

सक्ती. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद, मड़ी कंचन सेंटर एवं जेबी डीएवी स्कूल सक्ती में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया.

 



नगर पालिका परिषद में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे, उपाध्यक्ष भारत यादव, लाला सोनी, ताहिर कंवर, रिक्की सेवक, सभी पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. वहीं मड़ी कंचन सेंटर में अध्यक्ष ने स्वच्छता दीदियों के साथ तिरंगा फहराया और उन्हें स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

जेबी डीएवी स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान एक विशेष आकर्षण रहा – नपा. अध्यक्ष का हूबहू पेंटिंग बनाया गया था. इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राजू दरयानी, अनिल दरयानी एवं अंकित दरयानी पूरा स्कूल परिवार, छात्र-छात्राएं, चेम्बर ऑफ कॉमर्स सक्ती इकाई के अध्यक्ष मुकेश बंसल, बिज्जू डालमिया, राज शर्मा, प्रतीक जिंदल, राहुल अग्रवाल, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!