Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने NHM स्वास्थ्य कर्मियों का किया समर्थन, कहा,’सरकारें आती-जाती रहती हैं, मैं आपके साथ हूं’

सक्ती. प्रदेशभर के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इन्हीं कर्मचारियों के हौसले को बढ़ाने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सरकारें तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन मैं स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा.”

 



नपा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि ये वही स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के कठिन समय में अपनी जान जोखिम में डालकर आम जनता की जान बचाई थी. ऐसे कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार को तुरंत स्वीकार करना चाहिए. कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्षों से संविलियन, स्थायीकरण, वेतन वृद्धि, बीमा एवं पेंशन सुविधा, स्थानांतरण नीति, ग्रेड पे निर्धारण, नियमित भर्ती में आरक्षण और कैशलेस चिकित्सा बीमा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि वे उनकी आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाएंगे और हर संभव सहयोग करेंगे. उनके इस समर्थन से NHM स्वास्थ्य कर्मचारियों में जोश देखने को मिला. मौके पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!