Sheorinarayan Big News : नाबालिग लड़के ने युवक पर चाकू से हमला किया, पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर निरुद्ध किया, बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के वार्ड 14 फोकटपारा में नाबालिग लड़के ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. हमला से युवक रामलाल कैवर्त के पेट में चोट आई है और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है. इधर, पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को निरुद्ध कर लिया है और बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है.

 



दरअसल, युवक रामलाल कैवर्त शराब पीकर नाबालिग लड़के को अक्सर गाली देता था. इस बात से नाबालिग लड़का नाराज था. इस दौरान युवक रामलाल ने नाबालिग लड़के को शराब के नशे में गाली दी. इसके बाद नाबालिग लड़के ने तैश में आकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया था और अभी उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!