Akaltara News : अकलतरा में जय हिंद क्लब द्वारा दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का होगा आयोजन, भव्य निकाली जाएगी झांकी

अकलतरा. जय हिंद क्लब द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष वेदांत सिंह चौहान ने बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर रावण के पुतले दहन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. पौराणिक आख्यानों में लंकापति रावण के महान शिव भक्त होने के प्रमाण मिलते हैं, रावण एक शक्तिशाली राजा थे, वे ब्राह्मण कुल का गौरव है. रावण ऐसा महान योद्धा था, जिन्होंने बड़े-बड़े देवताओं, राजाओं को परास्त किया था. वे अनेक विधियों के ज्ञाता थे, परंतु रावण का अहंकार उनके नाश का कारण बना, रावण को अपनी शक्ति और विद्वता पर अभिमान था. इस अभियान में उन्होंने माता सीता का हरण करने के अपराध के बारे में भी ना सोचा, जिस कारण भगवान राम ने उनका वध किया.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

समिति के लोकेन्द्र तिवारी ने बताया समिति द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, वानर सेना और रावण की भव्य झांकी निकाली जाएगी.

वेंकटेश बिंझवार ने बताया रावण दहन स्थल पर राम रावण युद्ध का मंचन होगा. रावण के पुतले का पूजन किया जाएगा और इसके बाद रावण दहन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!