JanjgirChampa Arrest : सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी बिलासपुर जिले से गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी विक्की सूर्यवंशी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी विक्की सूर्यवंशी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा गांव का रहने वाला है. जिले में पहले भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील वीडियो अपलोड होने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद, शिवरीनारायण पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी युवक विक्की सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!