CG News : परिवहन कार्यालय छतीसगढ़ की एडवाइजरी, RTO चालान के भुगतान के लिए करें विभागीय वेबसाइट का ही उपयोग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग कोरबा ने की अपील…

रायपुर-कोरबा. कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ ने RTO चालान के भुगतान के लिए वेबसाइट का ही उपयोग किये जाने की अपील की है.

 



हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में RTO e-Challan से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली e-Challan के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में छल तरीके से डराने वाले मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लिए जाते हैं. परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज, लिंक, APK फाइल पर क्लिक न करें.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर ई-चालान के पेज पर जाए और Pay Online पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर GET DETAIL पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त करें.

पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी e-Challan किया जाता है, पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही भेजे जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कोरबा ने भी आम लोगों की जागरूकता के लिए यह अपील है कि यदि आपको किसी e-Challan मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है तो उस पर कभी क्लिक न करें. कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने-देन से सावधान रहें. किसी भी धोखेबाज कॉल, मैसेज या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!