Janjgir Aaropi Jail : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, पति ने खुद की नस भी काट ली थी… इस वजह से हुई वारदात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 20 में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति जगदीश देवांगन को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. अस्प्ताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद की नस भी काट ली थी. वह पत्नी की चरित्र शंका करता था और इस वजह से अक्सर विवाद होता था, फिर पति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Attack Arrest : जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

दरअसल, 07 सितंबर की दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि पति-पत्नी झगड़ रहे हैं. इस पुलिस पहुंची तो देखकर हैरत में पड़ गई, क्योंकि फर्श पर पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे. पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया और सिर, गले में गम्भीर चोट होने की वजह से पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोपी पति ने नस काट ली थी, इसलिए उसका इलाज किया गया. फिर आज डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने आरोपी पति जगदीश देवांगन को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!