Sakti Big News : अमलीडीह स्थित बोराई नदी के पुल के ऊपर से बह रहा पानी, मुख्यमार्ग में आवागमन बाधित, जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे पुल पार

सक्ती. जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. अमलीडीह स्थित बोराई नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. बताया जा रहा है कि रायपुर से रायगढ़ जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर 2 फीट तक पानी ऊपर आ गया है, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है.

 



पुल पर पानी आने से वाहनों की आवाजाही खतरे के बीच हो रही है. कई चारपहिया और दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुल पार करते दिखाई दिए. लगातार बहते तेज धार के पानी के बीच पुल पार करना बेहद खतरनाक है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है. न तो पुलिस की तैनाती की गई है और न ही लोगों को आवागमन करने से रोकने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाता. स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम राहगीरों को घंटों तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!