Janjgir Big News : नवविवाहिता महिला ने जहर सेवन कर खुदकुशी की, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के सरखों गांव की 22 वर्षीय नवविवाहिता महिला ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. नवविवाहित महिला, कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



दरअसल, सरखों गांव के चंद्रकांत सूर्यवंशी की 22 वर्षीय बेटी मीशा सूर्यवंशी ने 3 साल पहले गांव के युवक से प्रेम विवाह किया था. उनका एक बच्चा भी हुआ था, जिसकी उसी समय मौत हो गई थी. इसके कुछ समय बाद महिला मीशा सूर्यवंशी का पति से विवाद होने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. इस बीच उसने जहर का सेवन कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने नवविवाहिता महिला मीशा सूर्यवंशी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!