Janjgir Constable Death : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, बाइक से लौट रहा था, तभी वाहन ने कुचला…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लछनपुर चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है. मृतक आरक्षक का नाम प्रहलाद दिनकर है, जिसकी चाम्पा थाना में पोस्टिंग थी और ड्यूटी करके बाइक से जांजगीर आते वक्त हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मारी है. पुलिस द्वारा घटनाकारित वाहन के बारे में पता लगाने CCTV भी खंगाला जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

दरअसल, प्रहलाद दिनकर रात में चाम्पा थाना में ड्यूटी करके वह जांजगीर लौट रहा था. इस दौरान वह बाइक से लछनपुर पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और उसकी मौत गई. पुलिस ने शव को मर्च्युरी भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

error: Content is protected !!