Akaltara Fraud Arrest : बड़े भाई की जमीन को कब्जा करने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया…

जांजगीर-चाम्पा.अकलतरा पुलिस ने बड़े भाई की जमीन को कब्जा करने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने वाला छोटा भाई देवेंद्र खण्डेल को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 34, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई की है. मामले का एक अन्य आरोपी अविनाश खण्डेल फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, अर्चना खण्डेल ने बताया कि उसके पति की मौत 20 सितंबर 2022 को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में हो गई थी. इसके बाद उसके देवर देवेंद्र खण्डेल और अविनाश खण्डेल के द्वारा झूठा शपथ पत्र उसके पति की मौत अकलतरा में हुई बताकर नगर पालिका अकलतरा से प्रमाण पत्र जारी करा लिया था. फिर दोनों ने फर्जी प्रमाण पत्र तैयार के 2022-23 में उसकी दूसरी शादी कर लेनी बात अकलतरा तहसील न्यायालय ने झूठा आवेदन और शपथ पत्र दिए थे. ओरिजनल मृत्यु प्रमाण पत्र दंतेवाड़ा से बना था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इधर, पुलिस ने आरोपी छोटे भाई देवेन्द्र खण्डेल को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. फरार एक अन्य आरोपी अविनाश खण्डेल की पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!