JanjgirChampa Big Update : शराब पीने से 2 लोगों की मौत का मामला, बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा रायपुर, SDOP के नेतृत्व में गठित जांच टीम कर रही तफ्तीश, संदेही से पूछताछ जारी… सुराग जुटाने की कोशिश जारी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में शराब पीने से 2 लोगों की मौत के मामले में बिसरा को पुलिस अब रायपुर जांच के लिए भेजेगी. बिसरा की जांच से दोनों की मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी और यह भी पता चल जाएगा कि शराब में आखिर क्या-क्या पदार्थ मिला था ? आपको बता दें, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब में जहर मिले होने की बात सामने आई है. ऐसे में आशंका है, किसी ने हत्या करने की नीयत से शराब में जहर मिलाया होगा. इसी आधार पर बिर्रा पुलिस, हर बिंदु पर जांच कर रही है और सुराग जुटाने में लगी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण में सीड बॉल का बहुत बड़ा महत्व है : कोसमा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, 'सीड बॉल अभियान' का हुआ शंखनाद

दरअसल, 15 सितम्बर को करही गांव के 2 युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ गई थी और सारंगढ़ अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब में जहर मिलाने की बात सामने आई है. ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते चक्काजाम कर दिया था. पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamganidih News : बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...

फिर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी बिर्रा थाना पहुंचे थे. यहां भी हंगामा हुआ था. इधर, संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उधर, अब बिसरा को जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा, ताकि दोनों मौत की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके.

error: Content is protected !!