Janjgir News : जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन कार्यालय में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को ‘नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन’ को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन कार्यालय में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को ‘नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन’ को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. 665 वॉलंटियर्स ने पंजीयन कराया था. इस दौरान 331 लोगों ने प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सिविल डिफेंस वालंटियर्स को आपदा व संकट की स्थिति में जागरूक कर सक्षम बनाना है. इससे वे समाज में सेवा की प्रमुख भूमिका निभा सकें.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

प्रशिक्षण में DDRF एवं होमगार्ड की टीम ने आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, हवाई हमले के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के साथ विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वॉलंटियर्स, NCC कैडेट्स, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया.

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू ने बताया कि कुछ माह पहले जांजगीर को नागरिक सुरक्षा घोषित किया था. यहां नागरिक सुरक्षा वॉलंटियर्स को ट्रेनिंग दी गई कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष वॉलंटियर्स को ट्रेनिंग दी गई. आपदा के समय किस तरह से बचाव किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!