Janjgir Breaking News : शराब दुकान के पास 78 लाख रुपये की बड़ी लूट का मामला, बदमाशों के सुराग बताने वाले को 5 लाख रुपये का ईनाम, SP विजय पांडेय ने की घोषणा… पूरे मामले को जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव की शराब दुकान के पास 14 जनवरी 2025 यानी 8 महीने पहले हुई 78 लाख रुपये की बड़ी लूट और गॉर्ड के पैर में गोली मारने के मामले में बदमाशों का सुराग बताने वालों को SP विजय पांडेय ने 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

 



वारदात के वक्त मौके पर पिस्टल दिखाते और बाइक से भागते 2 बदमाश, CCTV में कैद हुए थे. इसके बाद, पुलिस की अलग-अलग टीम गठित हुई थी और कई राज्य में बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम पहुंची थी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला था.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

लूट की वारदात के कुछ दिनों बाद बदमाशों के सुराग देने पर बिलासपुर आईजी ने 30 हजार रुपये और SP ने 5 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की थी. हालांकि, तमाम कोशिश के बाद भी 8 महीनों में पुलिस के हाथ खाली है. ऐसे में SP विजय पांडेय ने बदमाशों का सुराग बताने वाले को अब 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है और इसके लिए पुलिस विभाग ने पोस्टर भी जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

SP विजय पांडेय ने बताया कि पुलिस की टीम, लूट के इस बड़े मामले की जांच में लगी हुई है और सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत बदमाशों के सुराग बताने वाले को 5 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!