Janjgir-Pamgarh Big News : पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश के कथित ऑडियो का मामला, भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने कलेक्टर से शिकायत की, ऑडियो मामले की जांच की मांग की, रेत माफिया से 10 लाख डील के कथित ऑडियो में कलेक्टर और एसडीएम को भी रुपये देने की कही गई है बात…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश के कथित ऑडियो के मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की है.

 



इस तरह भाजपा नेता ने कथित ऑडियो मामले की जांच की मांग की है, क्योंकि रेत माफिया से 10 लाख डील के कथित ऑडियो में कलेक्टर और एसडीएम को भी रुपये लेने की बात कही गई है. इस तरह पामगढ़ विधायक के कथित ऑडियो मामले पर फिर सियासत गरमा गई है. BJP पहले जहां PC कर चुकी है, वहीं महिला मोर्चा ने विधायक का पुतला दहन किया था और जांच के साथ इस्तीफे की मांग की थी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!