JanjgirChampa Fraud Arrest : 3 साल से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 लाख 23 हजार रुपये की थी धोखाधड़ी, कोरबा जिले के बांकीमोंगरा का रहने वाला आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने वन मंडल विभाग निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 23 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान उर्फ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, कोरबा जिले के बांकीमोंगरा का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, रूखमणी चौहान ने 19 जनवरी 2022 को रिपोर्ट लिखवाई थी कि सोशल मीडिया के माध्यम चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू से मुलाकात हुई थी, तब उसने अपने आप को SCEL में अधिकारी के पद पर पदस्थ हूं कहकर अपने परिवार के अन्य सदस्य को भी बड़े पोस्ट में होना बताया था. इस दौरान उसे झांसे में लेकर वन मंडल विभाग निगम में सीधी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये की मांग किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इस पर वह अलग-अलग क़िस्त में 3 लाख 23 हजार रुपये दिया था. फिर बाद में आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज किया था और अब पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!